2025-09-27 21:05:19
जाखड़ सीनियर स्कूल तित्यारी बनीं चैंपियन किशनगढ़ के निकिट तित्यारी जाखड़ सीनियर स्कूल ने 69वीं जिला स्तरीय रग्बी फुटबॉल अंडर 17 व 19 आयु वर्ग बालक और बालिका रग्बी फुटबॉल में जाखड़ सीनियर स्कूल तित्यारी ने अंडर 17 वर्षीय आयु वर्ग में छात्र छात्रा की टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता होकर फहराया अपना परचम, अपनी स्कूल और अपने माता पिता/गांव का नाम किया रोशन । रग्बी फुटबॉल में छात्र - छात्रा दोनों आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया । वहीं दूसरी और अंडर 19 वर्षीय आयु वर्ग बालिका टीम ने भी उपविजेता रहकर अपने माता पिता गांव स्कूल का नाम रोशन किया । अजमेर रग्बी फुटबॉल टीम में एक साथ 19 छात्र - छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन जाखड़ सीनियर स्कूल - तित्यारी के सितारे अब राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में दिखाएंगे अपना दम खम । निर्देशक डॉक्टर एस डी जाखड़ ने बताया कि कोच जयकिशन शेषमा , कुश्ती कोच महिपाल सैनी, जूडो कोच गोरधन डबरिया की मेहनत से सभी खिलाड़ियों ने संस्थान का नाम रोशन किया , और डॉक्टर ने बताया कि दिनांक 29 सितंबर 2025 को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सी स्कीम जयपुर में राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में जाखड़ संस्थान के 15 बालक ओर बालिका संस्थान और अजमेर जिले का नेतृत्व करेंगे । अजमेर रग्बी फुटबॉल टीम अंडर 17 वर्षीय बालिका आयु वर्ग में गुंजन जाखड़ /श्रवण लाल जाखड़ ( कप्तान ) बनकर टीम का नेतृत्व करेगी नीतू चौधरी/मांगी लाल ( उपकप्तान ), पूजा /परमेश्वर, खुशबू चौधरी/ शुभकरण, लक्ष्मी चौधरी /अमरचंद चौधरी, पूजा / गिरधारी जाट, सोना चौधरी/ लाला राम और अंडर 17 रग्बी फुटबॉल बालक आयु वर्ग में दिलखुश चौधरी/ सरदार जाट , राजेश जाखड़/ श्रवण लाल जाखड़, विकास चौधरी/ श्योजी राम, सचिन चौधरी/बंसी लाल का अजमेर रग्बी फुटबॉल टीम का नेतृत्व करेंगे । अंडर 19 वर्षीय आयु वर्ग रग्बी फुटबॉल टीम में चयन बालिका अंजली चौधरी/सर्वेश्वर चौधरी, नीतू /अक्षय राम नुवाद, करिश्मा चौधरी/ मदन लाल , नीतू चौधरी/ जगदीश जाट, आस पास के क्षेत्र में जाखड़ सीनियर स्कूल के एक साथ 19 छात्र छात्राओं का अजमेर रग्बी फुटबॉल में चयन करवाने वाला संस्थान बना । पहली बार आस पास के क्षेत्र में एक साथ इतने छात्र छात्राओं का चयन होने पर स्कूल स्टॉप व माता - पिता के चेहरों पर छाई खुशी की लहर ।