2025-02-23 16:41:59
जाखड़ सीनियर स्कूल तित्यारी माताजी, पिताजी एवं अभिभावको को सादर प्रणाम । निदेशक की कलम से साभार आप सब की व्यस्तम जिंदगी है आप सबके पास आपके बच्चों के लिए समय नहीं है जिसकी वजह से आप पेरेंट्स टीचर मीटिंग में उपस्थित नहीं हो पाते हैं पर मैं आपसे तनख्वाह ले रहा हूं मेरा समय आपके बच्चों के लिए है तो जो भी विचार है मैं आपके साथ शेयर कर रहा हूं आपको अच्छा लगे तो उन पर कार्यवाही कीजिए । आवश्यक दिशा-निर्देश 17 से 25 March एस ए 2 परीक्षा चलेगी, उपस्थिति अनिवार्य, दुबारा पेपर नहीं लिया जायेगा । जिन बच्चों की फीस जमा थी उनको परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए है । जिन बच्चों को प्रवेश पत्र नहीं मिला है वे पेरेंट्स आज फीस जमा करवाकर प्रवेश पत्र ले सकते हैं । आप वक्त निकालकर आपके बच्चें को देखिए उनके क्या कमी है उसको पूरा कीजिए (कटिंग हो, स्कूल डैस हो या कापी किताब) ताकि स्कूल में बच्चें को बाहर नहीं निकालें । आज उसको आपकी जरूरत है, वक्त निकलते देर नहीं लगती, कल आपको उनकी जरूरत होगी तब वो बच्चा भी वैसा ही करेगा, जैसा आज आप कर रहें है । बच्चों के सामने मोबाइल का प्रयोग कम से कम करें, स्कूल की तरफ से बच्चों के लिए मोबाइल पर कोई भी पढ़ाई का वीडियो नहीं डाला जाता है फिर भी आपका बच्चा मोबाइल का प्रयोग करता है तो आप हमें सूचित कीजिए। किसी दूसरे बच्चे से आपके बच्चे की तुलना मत कीजिए जो है जैसा वह आपका लाडला है, आपकी आंखों का तारा है और वही बच्चा आपका जिंदगी भर साथ निभाएगा । शाम को आप जब भी घर आते हैं आपके बच्चे से बात कीजिए कि आज आपका दिन कैसा निकला, आपने स्कूल में क्या-क्या पढ़ाई की, क्या-क्या नया सीखा, कोई भी कमी रहती है तो आप हमें सूचित कीजिए । शाम को कम से कम एक घंटा बच्चों की पढ़ाई अनिवार्य कर दीजिए । यह इंग्लिश मीडियम स्कूल है मुझे पता है कि आपको इंग्लिश कम आती है तो आपके पास एक बहाना है कि हम हमारे बच्चे से क्या पूछे हमें अंग्रेजी नहीं आती तो आज मैं जैसे बताता हूं वैसे आप आपके बच्चों को घर पर चेक कीजिए । 1. किसी भी विषय की नोटबुक लीजिए उस नोटबुक को चेक कीजिए की होमवर्क या कक्षा वर्क चेक किया हुआ है या नहीं उसके बाद उस कॉपी में सील लगी हुई है या नहीं अगर नहीं है तो उसकी फोटो खींचकर आप मुझे व्हाट्सएप कीजिए । 2. स्कूल की तरफ से एक इंग्लिश स्पोकन क्लास चलती है जिसकी नोटबुक बच्चों के पास है उस नोटबुक में हिंदी और अंग्रेजी दोनों लिखी हुई है आप वह नोटबुक लेकर बच्चें से हिंदी में पूछिए बच्चा आपको अंग्रेजी में जवाब देगा अगर ऐसा नहीं होता है तो आप मुझे उसका वीडियो बनाकर भेजिए । 3. इंग्लिश स्पोकन क्लास का वीडियो आपके मोबाइल पर स्कूल की तरफ से भेजा जा रहा है वीडियो आप पूरा देखिए और गर्व के साथ सबको भेजिए की देखों मेरा बच्चा इंग्लिश में बात करता है । वीडियों में क्या-क्या कमी है आप मुझे वापस बताइए । 4. अब आप बच्चे की कंप्यूटर की किताब लीजिए बच्चों से पूछिए कि कंप्यूटर में आपने क्या-क्या किया है, क्योंकि कंप्यूटर इस स्कूल में एक अनिवार्य विषय है सभी बच्चों को कंप्यूटर की किताब में जो लिखा है वह सब कंप्यूटर में करवाया जाता है । 5. आपके बच्चे के लिए स्कूल की मैडम की तरफ से एक वॉइस कॉल आता है जिसमें आपके सामने आपके बच्चे से वह मैडम इंग्लिश में बात करती है उससे आप कितने संतुष्ट हैं उसका फीडबैक आप हमें व्हाट्सएप कीजिए । जब मैं बच्चों का लंच चेक करता हूं तो उनके लंच बाक्स में नूडल्स, मैगी, कुरकुरे, चिप्स, अचार मिलता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है । आज से आप प्लास्टिक वाले लंच बाक्स में लंच नहीं भेजेंगे एवं चपाती को फोयल पेपर या अखबार में नहीं लपेंटोगे (इनसे कैंसर होता है) न्यातनें (रुमाल) में लपेटे, साथ ही लंच में हरी सब्जी या दाल बनाकर भेजेंगे । चेतावनी : आकाश इंस्टीट्यूट अजमेर ने एक टेस्ट स्कूल में करवाया था उसके बाद से आपके पास बार-बार कॉल आ रहा होगा और यह कहां जा रहा होगा कि आपके बच्चे ने टेस्ट में अच्छे नंबर लिए हैं हम स्कॉलरशिप देंगे, आप हमारे संस्थान में इस बच्चे का प्रवेश करवाई है । आप इतना समझ जावों की इस स्कूल में अच्छी पढ़ाई हो रही है तभी तो अच्छे नंबर आ रहे है । वह सब फर्जी कॉल है ऐसा कोई भी कॉल आयें तो आप उसकी रिकॉर्डिंग कीजिए और मुझे भेजिए, हम कार्यवाही करेंगे । हो सकता है आपको मेरी बात कड़वी लगी हो लेकिन मैं भूतपूर्व सैनिक हूं मुझे ऐसे ही आता है, माफ कर देना । आपका दिन शुभ रहे धन्यवाद 8058841882 9001041882