JPSS Tityari

नेशनल डिफेंस एकेडमी चयन पर अभिजीत का हुआ भव्य स्वागत: जाखड़ स्कूल

2025-02-23 16:31:01

नेशनल डिफेंस एकेडमी चयन पर अभिजीत का हुआ भव्य स्वागत: जाखड़ स्कूल ✍️द पुलिस पोस्ट किशनगढ़ से क्राइम रिपोर्टर निर्मल सोनी मदनगंज-किशनगढ़ किशनगढ़ उपखंड क्षेत्र के जाखड़ सीनियर स्कूल तित्यारी ग्राम के भूतपूर्व छात्र अभिजीत का नेशनल डिफेंस एकेडमी में चयन होनें पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. एस.डी जाखड़ नें अभिजीत एवं उसके पिता हीरालाल का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह भेटकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर डाॅ. जाखड़ ने बताया कि शुरुआत से ही अभिजीत पढ़ाई एवं खेलकूद में रुचि रखते थें। अभिजीत स्कूल से आफिसर श्रेणी में चयन होने वालें पहलें छात्र है। छोटे से गांव सिणगारा के सामान्य किसान परिवार में जन्में अभिजीत का चयन भारतीय वायु सेना में पायलट के पद पर हुआ है, इस पद पर चयन करवाकर परिवार का नाम रोशन किया। इस अवसर पर अभिजीत नें बच्चों को सम्बोधित करतें हुए कहा कि मैने जाखड़ स्कूल के हॉस्टल में रहकर 90.50 प्रतिशत अंको से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की है। मेरी बेसिक अंग्रेजी शिक्षा इस स्कूल में पूरी हुई थी। इस स्कूल के अध्ययन की शैली एवं अनुशासन के साथ संस्कारों के कारण ही मैं आज यहां पहुंच पाया हूं। आप सभी अभिभावकों एवं बच्चों को मेरी एक ही सलाह है की नशें से दूर रहकर, अध्यापकों के बताए गए मार्ग पर चलनें से ही आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे।